दोस्तों इस दौड़ती भागती जिंदगी में आज हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी बहुत ही अच्छी हो वह जो चाहे वह सब उसके पास हो समाज में उसका एक नाम, शोहरत ,इज्जत हो उसके पास ढेर सारे पैसे हो जिससे वह अपनी सभी इच्छाएं आसानी से पूरी कर सके इसलिए इस प्रतियोगिता की दौड़ में हर कोई कड़ी मेहनत करने में लगा है।
सही करियर कैसे चुने? How To Choose The Right Career in Hindi
दोस्तों हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय होता है हमारा बचपन ना किसी भविष्य की चिंता और ना ही वर्तमान की फिक्र बस हंसते खेलते जिंदगी को एंजॉय करते रहो स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही हर कोई करियर बनाने की रेस में शामिल हो जाता है। एक वक्त के बाद हम सभी की जिंदगी में ऐसा समय आता है जब हमें अपनी जिम्मेदारी का बोध होता है, तब हम अपने भविष्य के लिए चिंतित होते हैं और अपने करियर को बनाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं उस समय हमें ऐसा लगता है कि कोई हमारा करियर काउंसलर हो जो हमे एक अच्छी गाइडेंस दे सके। हम अपने लिए कौन सा करियर चुने यह हर युवा के मन में चलता रहता है। आज हर युवा के मन में बहुत से ऐसे प्रश्न जरूर उठते होंगे जिसका उत्तर वह जानना चाहता है जैसे
- हम एक अच्छा करियर कैसे बनाएं?
- क्या पढ़ाई करें कि हम अच्छा करियर बना पाए?
- जो हम करियर चुने उससे हमें एक अच्छी नौकरी मिल जाए?
- कहीं कोई गलत कदम की वजह से हमारा करियर बर्बाद ना हो जाए? आदि प्रश्न आज हर युवा को सोचने पर मजबूर करता है।
तो आइए दोस्तों आज के मेरे इस लेख के माध्यम से हम आपके सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे क्योंकि दोस्तों आज का विषय है सही करियर कैसे चुना जाए।
हर युवा जब आयु के उस पड़ाव में आता है तू उसे कुछ समझ नहीं आता कि वह करियर का चुनाव कैसे करें हर युवा अनेक नए विकल्पों के बारे में सोचता है कुछ लोग स्कूल की पढ़ाई के बाद ही करियर बनाने के बारे में सोचते तो कुछ कॉलेज के बाद, कुछ लोग ऐसे भी होते जो सिर्फ पैसे कमाने के लिए नौकरी करते हैं। उनकी जरूरत है नौकरी करना और कुछ ऐसे भी लोग इस दुनिया में है जो अपने शौक के लिए नौकरी करना चाहते हैं आज हर कोई करियर बनाने की रेस में शामिल है।
कैरियर हमेशा अपने शौक के हिसाब से चुनना चाहिए जिस काम में आप का मन लगे वही काम को अपना करियर बनाना चाहिए। कभी किसी के कहने या किसी को देखकर कैरियर का चयन नहीं करना चाहिए,क्योंकि अपने आप हर कोई अलग होता है। सबकी अपनी खूबी होती है जो वह अपनी इच्छा और हुनर के बल पर हासिल करता है। अगर किसी युवा का शौक डांस करना है तो उसे डांसिंग में कैरियर बनाना चाहिए या फिर कोई पेंटिंग राइटिंग या क्रिएटिव चीजें करता है तो उसे अपनी हॉबी को अपना करियर बनाना चाहिए जिस चीज को करने में हमारा मन लगे उसमें अगर हम करियर बनाए तो हमारा उस काम में उत्साह बना रहेगा और हम पूरी इमानदारी से वो काम करेंगे। जरूरी नहीं कि डॉक्टर ,इंजीनियर ,पायलट बनकर ही करियर बनाया जाए । दुनिया कि इस भागदौड़ में हर कोई पैसे कमाने में लगा हुआ है। इसलिए हमें सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
करियर का चुनाव करते समय ध्यान देने योग्य बातें
- देखा देखी में करियर का चुनाव ना करे।
- रूचि के अनुसार करियर का चुनाव करें।
- व्यक्तित्व के अनुसार करियर का चुनाव।
- योग्यता के अनुसार करियर का चुनाव।
- व्यक्तित्व के अनुसार करियर का चुनाव।
- विषय के अनुसार करियर का चुनाव करें
- ऑनलाइन करियर के बारे में रिसर्च करें।
- करियर काउंसलर से संपर्क करें।
- रोल मॉडल बनाये।
- स्वयं से करियर चुने।
देखा देखी मे करियर का चुनाव न करें
कई बार विद्यार्थी दूसरों को सफल देखकर करियर का चुनाव कर लेते हैं पर उन्हें पता नहीं कि उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन और रात एक कर के मेहनत कि होती है तब वह सफल होते हैं। इसलिए कभी भी किसी को देखकर करियर का चुनाव नहीं करना चाहिए।
रूचि के अनुसार करियर का चुनाव
दोस्तों हमेशा करियर का चुनाव अपनी रूचि के अनुसार करना चाहिए जिस क्षेत्र में हमारी रुचि होती है अगर उस क्षेत्र में हम करियर बनाएं तो हम सफल होते हैं। जिस चीज में हमारी रुचि होती है उस कार्य को हम पूरी लगन और मेहनत से करते हैं इसलिए करियर का चुनाव करते समय रुचि का ध्यान देना जरूरी है
योग्यता के अनुसार करियर का चुनाव
हमें करियर का चुनाव अपनी योग्यता के अनुसार करना चाहिए अगर हम आर्ट्स विषय को पढ़ने के लायक हैं तो हमें आर्ट्स में ही करियर बनाना चाहिए ना कि कॉमर्स विषय में अगर हम अपनी इच्छा के प्रतिकूल विषय में करियर बनाएंगे तो असफल हो जाएंगे। इसलिए करियर का चुनाव करते समय अपनी खुद की योग्यता का पता होना चाहिए।
लोगों से बातचीत के द्वारा करियर का चुनाव करें
करियर का चुनाव करते समय अपने से बड़ों से राय ले और उनसे अपनी रुचि ,योग्यता संबंधित करियर को डिस्कस करें उनके अच्छे मार्गदर्शन के द्वारा आपको कैरियर का चुनाव करने में सहायता मिलती है। आप चाहे तो करियर काउंसलर से भी सुझाव ले सकते हैं। या फिर किसी रोल मॉडल से प्रेरणा लेकर आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं।
ऑनलाइन भी करियर की तलाश करें
आज इंटरनेट के युग में हर कुछ हम सोशल मीडिया के द्वारा सीखते हैं। इंटरनेट पर हमें सब कुछ मिलता है चाहे शिक्षा से संबंधित चीजें या फिर घर गृहस्थी से संबंधित विषय की जानकारी आज सब कुछ घर बैठे हम इंटरनेट के द्वारा जान सकते हैं हम अपने करियर से संबंधित जानकारी भी ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं। आज ऑनलाइन हर कुछ संभव है। इसलिए करियर का चुनाव करते समय ऑनलाइन विषयों को सर्च करे और करियर का चुनाव करें।
दोस्तों इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हम अपने करियर का सही चुनाव कर सकते हैं। कभी किसी के कहने पर करियर का चुनाव नहीं करना चाहिए अगर हम दूसरों के बोलने पर करियर का चुनाव कर भी ले तो हम असफल हो सकते हैं इसलिए हमेशा अपने इच्छा के अनुसार करियर चुनना चाहिए।
दोस्तों आपको मेरे आज के लेख के द्वारा आपने सही करियर का चुनाव करने में सहायता जरूर मिलेगी आशा करती हूं किआपके सभी प्रश्नों का जवाब इस पोस्ट के माध्यम से मिल गया होगा। नमस्कार
