आधुनिक युग में लगातर टेक्नॉलॉजी का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, एक वक्त था जब कोई भी व्यक्ति व्यापार करता था तो वह एक मुंशी को अपने साथ रख कर अपने व्यापार का खाता बनवाया था और पैसे की लेनदेन उसमें दाखिल हुआ करता था, ठीक उसी तरह जब कोई कारीगर कोई सामान बनाता था तो उसे वह लकड़ी या कार्डबोर्ड के जरिए काटकर लोगों के सामने सैंपल की तरह दिखाया करता था ,
लेकिन आधुनिक युग में यह सब बिल्कुल भी पहले जैसा नहीं रहा आज हर काम के लिए लोग तरह तरह का डिवाइस और वेबसाइट का प्रयोग कर रहे हैं। हमारे घर में काम कर रहे मुंशी की जगह आज एक्सेल ने ले ली है और कारीगर के हाथों से बनाई गई नमूने की जगह आज प्रेजेंटेशन और एचडी सैंपल नहीं ले ली है।
साइबर क्राइम पर निबंध – Long and Short Essay On Cyber Crime in Hindi
आप खुद देख सकते हैं कि जो काम पहले हाथों के द्वारा किया जाता था आज वह सब काम कंप्यूटर लैपटॉप मोबाइल के जरिए लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, यह सब किस हद तक फायदेमंद या नुकसान देह है ,क्योंकि जहां एक तरफ पहने हर काम को करने के बाद उसे संभाल कर अपने पास रखा जाता था.
आज उन्हीं सारे कामों को जब कोई भी व्यक्ति करता है तो उसे किसी भी वाइफ टेक्नोलॉजी के जरिए उसे सेव करके रख देता है, भले ही उसके लिए वह व्यक्ति अलग अलग तरह का पासवर्ड और पिन यूज करें लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित है ? यह सवाल आज टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हर एक व्यक्ति के मन में आता है ।
हम प्रतिदिन हजारों वेबसाइट का प्रयोग कर रहे हैं जहां आप से हर बार अधिकतर तौर पर आपका ईमेल आईडी आपसे जरूर मांगा जाता है या कई बार आपका फोन नंबर मांग कर उस पर ओटीपी भेजा जाता है, जब हमें उस वेबसाइट की आवश्यकता होती है तो उस वक्त हम जल्दबाजी में भले ही ईमेल आईडी मोबाइल नंबर या कई बार तो आधार कार्ड भी शेयर कर देते हैं लेकिन बाद में अधिकतर आपको “साइबर क्राइम” का शिकार बनना पड़ता है । आप सोच रहे होंगे कि साइबर क्राइम क्या है ?
दोस्तों, हर दिन हर एक इंसान वर्तमान में इंटरनेट का प्रयोग कर रहा है और इंटरनेट के प्रयोग के जरिए हम तमाम तरह की इंफॉर्मेशन को अलग-अलग वेबसाइट पर शेयर करते हैं या फिर कई बार शेयर करने की जगह ऐसा होता है कि लोग इंटरनेट पर प्रयोग किए गए वेबसाइट के जरिए आपके बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं,
उस जानकारी और डेटा के जरिए आप को नुकसान पहुंचाते हैं इस तरह के तरीके हम सरल भाषा में साइबर क्राइम कहते हैं । दिन प्रतिदिन इंटरनेट का प्रयोग बढ़ता जा रहा है और बदलते वक्त के साथ डिजिटाइजेशन तरक्की पर है , डिजिटल इंडिया का नाम आप सब ने अवश्य सुना होगा, यह एक ऐसा कैंपेन था जिसके जरिए भारत के तमाम लोगों को सरकारी सुविधा ऑनलाइन मुहैया करवाई गई और लोगों को डिजिटल होने के लिए जागरूक किया गया,
जिसके तहत हजारों बैंक और सरकारी ऑफिस का काम लोग अलग-अलग वेबसाइट के जरिए इंटरनेट के माध्यम से कर रहे हैं, एस दौरान हर एक व्यक्ति अपनी तमाम जानकारी इंटरनेट के माध्यम से वेबसाइट पर शेयर करता है जिसके बाद कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपकी जानकारी प्राप्त करने की फिराक में लगे रहते हैं और आपकी एक गलती उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होती है और वह कहीं से भी बैठे बैठे आपका लाख करो रुपए का नुकसान करवा देते हैं और यह सब “साइबर क्राइम” के अंतर्गत आता है ।
यही नहीं बल्कि अक्सर आपने सुना होगा कि बॉलीवुड के कई अभिनेता अभिनेत्री साइबर क्राइम से परेशान होकर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आत हैं क्योंकि इंटरनेट पर कई लोग ऐसे होते हैं जो कि या तो उन लोगों की ईमेल को हैक करके उनका दुरुपयोग करते हैं या फिर कई बार टि्वटर के साथ छेड़छाड़ करके बेबुनियाद और गलत ट्वीट कर देते हैं साथ ही कई बार तो लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि उनका गलत फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है इस तरह के तमाम जुर्म साइबर क्राइम कहलाते हैं ।
यहां तक तो हमने आपको यह बताया कि साइबर क्राइम क्या होता है, अब आपके लिए यह भी जानना बेहद आवश्यक है कि साइबर क्राइम्स कितने प्रकार का होता है क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपको साइबर क्राइम के बारे में तो जानकारी हो लेकिन अगर उसकी प्रकार के बारे में ना पता हो तो आप यह सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे यह साइबर क्राइम है या फिर नही है, इसलिए हम आपसे हर बार यही कहते हैं कि आप जब भी को जानकारी प्राप्त करें तो उस विशेष टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें क्योंकि अधूरी जानकारी बेहद हानिकारक होती है , आइए अब आपको साइबर क्राइम के प्रकार के बारे में बताते हैं ।
स्पैम ईमेल
हर एक इंसान को अलग अलग तरह का इमेल प्राप्त होता है वह जिस भी साइट या कहीं अपना ईमेल आईडी शेयर किया हो तो उन्हें कई तरह की इमेल मिलते हैं जिनमें से अक्सर ई-मेल उनके काम से जुड़े होते हैं लेकिन कुछ ईमेल ऐसे भी होते हैं जो कि आपके कंप्यूटर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और साइबर क्राइम करने वाले लोग आपको इस तरह की इमेल भेजते हैं जिससे आपका कंप्यूटर लैपटॉप या मोबाइल फोन पूरी तरह से खराब हो जाए, इसे स्पैम ईमेल बोलते हैं ।
हैकिंग
हैकिंग शब्द से हर कोई परिचित होता है, एक ऐसा प्रक्रिया जिसके जरिए हम बिना किसी के अनुमति के उनके पर्सनल डाटा या उनके मोबाइल फोन लैपटॉप का गलत तरीके से प्रयोग करें और उस इंसान को क्षति पहुंचाए इसे हैकिंग कहते हैं ।
फर्जी बैंक कॉल
फर्जी बैंक कॉल, इस शब्द को पढ़ते हैं आपके दिमाग में जरूर कोई ऐसी घटना आई होगी जिसको आपके किसी परिचित ने एक्सपीरियंस किया होगा, वर्तमान में फर्जी बैंक कॉल चरम पर पहुंच गया है अक्सर साइबर क्राइम करने वाले लोग बैंक का स्टाफ है मैनेजर बन कर दूसरे व्यक्ति को फोन करते हैं और उनसे उनके डेबिट कार्ड एटीएम पिन आधार कार्ड से डॉक्यूमेंट की जानकारी लेकर उनके बैंक एकाउंट से लाखों रुपए का घपला करते हैं ।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना
इन दिनों हर कोई सोशल मीडिया का प्रयोग करता है और युवा वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं । सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह की तस्वीरें और वीडियो सांझा करते हैं लेकिन साइबर क्राइम के जरिए कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस फोटो और वीडियो को गलत तरह से एडिट कर कर सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल कर देते हैं ।
साइबर क्राइम का कई प्रकार है, अब आइए जानते हैं कि साइबर सिक्योरिटी क्या होती है । साइबर सिक्योरिटी, अलग-अलग तरह के डेटा के सुरक्षा के लिए रखे जाते हैं जिसमें कि , किसी भी तरह किसी भी प्रकार से कोई डेटा की चोरी ना हो और हर प्रकार का डॉक्यूमेंट और फाइल इसके जरिए सुरक्षित रहे । बड़े-बड़े कंप्यूटर विशेषज्ञ और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी फील्ड के लोग इस तरह के काम को करते हैं और लोगों को साइबर सिक्योरिटी की सुविधा मुहैया कराते हैं ।
