ब्रह्मांड में मौजूद हर एक चीज का अपना-अपना महत्व है एक पक्षी, पेड़, वायु, सूर्य हर एक चीज की अपनी खास विशेषता होती है और यही कारण है कि हर एक वस्तु मानव जाति की जिंदगी में अहम भूमिका निभाता है भले ही भूमिका का संदर्भ अलग अलग हो लेकिन वह तो हर चीज का होता है । कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ खो देते हैं लेकिन सिर्फ इसी जरिए उसे वापस आ लेते हैं, लेकिन सृष्टि के नियम के अनुसार कुछ चीजें ऐसी है जिसको एक बार अगर खो दिया जाए तो वापस पाना नामुमकिन है और उनमें से एक है ” समय ” ब्रह्मांड का एक ऐसा पहिया जिसके अनुसार पूरी पृथ्वी घूमती है । इस दुनिया में मौजूद हर एक चीज समय के आगे कम आंकी जाती है क्योंकि गुजरते वक्त के साथ इंसान बहुत कुछ खो देता है और बाद में वह पछताने के अलावा कुछ नहीं कर पाता ।
समय का सदुपयोग निबंध – Short Essay On Time Management in Hindi
मानव के जिंदगी में जितना जरूरी अनुशासित होना है ठीक उतना ही जरूरी है वह कि समय का सदुपयोग किया जाए, हम अक्सर यह सोचा करते हैं कि अभी का कार्य कुछ देर बाद हो जाएगा और उस वक्त का कार्य फिर कभी हो जाएगा, इस दौरान ना वह कार्य पूरा हो पाता है और ना ही गुजरा हुआ वक्त वापस आ पाता है ।
समय हमें दुनिया से कदम से कदम मिलाकर चलाने की सीख देता है क्योंकि अगर हम आलस्य के कारण कदम से कदम मिलाकर ना चले तो इस भीड़ में लोग पीछे रह जाते हैं और नाकामयाब हो जाते हैं, शायद ही कोई व्यक्ति यह चाहता है कि वह नाकामयाब हो लेकिन अधिक लोग ऐसे हैं जो अपने काम को डाल दिया करते हैं और समय का दुरुपयोग करते हैं ऐसे लोगों को सफलता मिलनी जिंदगी में बेहद मुश्किल हो जाती है। अक्सर हम यह देखते हैं कि हमारे आसपास रहने वाले महान पुरुष या कोई मशहूर लोग हमें यह ज्ञान देते हैं कि समय का सदुपयोग करें, चाहे वह कोई मशहूर कलाकार हो या फिर कोई साइंटिस्ट हो या कोई खिलाड़ियों हर कोई, यही कहता है कि समय का सदुपयोग करें ।
लोग कुछ दें इन बातों से प्रभावित होते हैं लेकिन बाद में अधिकतर लोग इस बातों को दरकिनार करके वापस अपने पुराने दिनचर्या के हिसाब से समय बिताने लगते हैं और इसका नतीजा उन्हें कभी ना कभी भुगतना पड़ता है लेकिन उस वक्त समझ नहीं आता कि आखिर उनसे कहा चूक हो गई ।
आप में से अधिकतर लोग ऐसे होंगे जो कि फिल्म देखने के शौक हिना होंगे कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्हें क्रिकेट फुटबॉल इत्यादि का शौक होगा और वह खिलाड़ी बनना चाहते होंगे, हर कोई अपनी जिंदगी में एक लक्ष्य बनाकर उसको पाने की कोशिश करता है ठीक उसी तरह हमारे दिग्गज खिलाड़ी या अभिनेता भी एक ऐसे दौड़ से गुजरे होते हैं जहां वह सही वक्त पर सही समय का उपयोग करके सफलता हासिल करते हुए पूरे विश्व में प्रख्यात हो जाते हैं ।
उदाहरण – अभिनेता शाहरुख खान, जिन्होंने हमेशा ही अपने इंटरव्यू के दौरान लोगों को समय का सदुपयोग करने का सलाह दिया है और अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा है कि जो पूरी दुनिया सोया करती थी, उस वक्त में जागा करता था और रिहर्सल किया करता था आज शाहरुख खान को पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हर कोई जानता है और यह सब मुमकिन हो पाया है तो सही समय पर समय का सदुपयोग करने के कारण ।
ठीक उसी तरह विद्यार्थी जीवन में समय का सदुपयोग अगर ना हो तो कठोर मेहनत के बाद भी निराशा हाथ लगती है, इन दिनों अधिकतर विद्यार्थी मोबाइल फोन और कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई करते हैं लेकिन अधिकतर तौर पर विद्यार्थी सोशल मीडिया और मोबाइल फोन में गेम खेल कर व्यर्थ करते हैं, जिसका खामियाजा वह अपनी परीक्षा के दौरान भरते हैं जब वक्त कम होता है और उनके पास परीक्षा की तैयारी का सही मौका नहीं मिल पाता है ।
मनोरंजन ,पढ़ाई हर कुछ हर एक व्यक्ति के दिनचर्या में शामिल होना जरूरी है लेकिन कौन सा काम किस वक्त पर करना है और कितनी देर करना है यह सुनिश्चित करना जरूरी है क्योंकि कई बार हम कुछ काम करते रहते हैं और ऐसा होता है कि हमारा अधिकतर वक्त उस काम में निकल जाता है और बाकी महत्वपूर्ण काम के लिए हमें समय नहीं मिलता इसलिए अपने दिनचर्या को किस तरह बिताना है और समय का सदुपयोग करना है यह सब हर एक व्यक्ति को जानना जरूरी है,
समय का सदुपयोग एक ऐसी कुंजी है जिसके द्वारा असफलता भी सफलता में बदल जाती है लेकिन इस बात पर अमल करना वर्तमान में लोगों के लिए बेहद मुश्किल होता रहा है जा रहा है लेकिन सफलता का कोई आसान रास्ता नहीं होता है और यही मार्ग समय के सदुपयोग से मानव की जिंदगी को जोड़ती है इसलिए यह जरूरी है कि सफलता पाने के लिए आप अपने समय का भरपूर सदुपयोग करें अपनी दिनचर्या को स्थान निर्धारित करें कि आप उसमें हर एक काम करें और साथ-साथ आपका समय दुरुपयोग ना हो ।
अगर आप अपनी जिंदगी में सफलता चाहते हैं और यह चाहते हैं कि आप अपने समय का सदुपयोग करें इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने जिंदगी में अनुशासन का पालन करें, अनुशासन और समय यह दोनों एक दूसरे से पूरी तरह से जुड़ी हुई है क्योंकि अगर आप अनुशासित हैं तो आपको अच्छे से पता है कि किस काम को करने से आप समय का दुरुपयोग करेंगे, और आपको कब कौन सा काम करना है और कौन सा काम नहीं करना है,
इसीलिए जब आप अनुशासित होंगे तो आप सही निर्णय ले पाएंगे और सही निर्णय अगर सही समय पर ना लिया जाए तो वह बिल्कुल भी लाभ पूर्ण नहीं होता है, अगर आप अपनी जिंदगी में अनुशासन और समय के महत्व को समझते हैं तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता ।”समय ही धन है ” यह वाक्य आपने कई जगह पढ़ होगा और कई लोगों के द्वारा सुना होगा, यह केवल वाक्य नहीं बल्कि जिंदगी का सच है , सदुपयोग हर चीज का बेहद जरूरी है लेकिन बात जब समय की हो तो समय से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता, सही समय पर सही कार्य लोगों को आसमानों की बुलंदियां तक ले जाती है,
कोई भी एक दिन में सफल नहीं होता उसे अपनी जिंदगी के कई पड़ाव से होकर गुजरना पड़ता है और कई परीक्षा देना होता है, लेकिन उन सारे इम्तिहान और पड़ावो में जो एक काम सबसे महत्वपूर्ण है वह समय का सदुपयोग, इसीलिए असफलता को दूर भगाने और सफलता को गले लगाने के लिए समय का सदुपयोग करें और जितना ज्यादा हो सके उतना समय के महत्व को समझें।
