Online Flight Ticket Booking Kaise Kare? ऑनलाइन हवाई टिकट बुकिंग
हवाई जहाज से यात्रा तो आम बात हो गयी है परंतु हवाई जहाज की टिकट बुक करने को लेकर आज भी लोगो के मन मे कई तरह के सवाल और भ्रम है। इसी उधेड़बुन में वे या तो किसी और से टिकट बुक करवाते हैं या टिकट बुक करवाने के लिए बाज़ारो में उपलब्ध छोटी दुकानों की सहायता लेते है जिससे उन्हें टिकट राशि के अतिरिक्त और भी कुछ राशि उन दुकानदारों को सुपुर्द करनी पड़ती है जिसे आम भाषा में ‘सर्विस फी’ कहते हैं। ये पैसे यात्री अगर चाहे तो बचा सकते हैं अगर वे टिकट बुक करना सीख जाए जो कि बहुत ही सरल और सीधे तरीके से हो सकता है।
Sasti Flight Ticket Kaise Book Kare?
तो आइये हम जानते हैं कि हवाई जहाज की टिकट बुक करवाने के क्या क्या विकल्प उपलब्ध और उन्हें किस प्रकार से प्रयोग कर टिकट बुकिंग करवाई जा सकती है।
- कई तरह की विमान कंपनियां जैसे कि जेट एयरवेज, इंडिगो, एयर एशिया इत्यादि की अपनी खुद की वेबसाइट होती है। यात्री चाहे तो इनमे से अपनी मनचाही विमान कंपनी के वेबसाइट पर जाकर अपनी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए यात्री को सबसे पहले अपना एक एकाउंट बनाना पड़ता है कंपनी की वेबसाइट पर जिसमे यात्री अपने नाम उम्र इत्यादि डाल कर अपने आप को दर्ज कर सकते हैं। इस एकाउंट को बनाते वक़्त यात्री को एक पासवर्ड भी डालना पड़ता है। तत्पश्चात उसी आईडीई और पासवर्ड के जरिये यात्री लॉगिन कर के फ्लाइट टिकट बुकिंग वाले विकल्प को चुन कर उसमें अपनी सारे जानकारी जैसे नाम, लिंग, उम्र इत्यादि डाल कर और अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिये टिकट के पैसों का भुगतान कर अपनी टिकट बुकिंग कर सकते है।
- दूसरा विकल्प ये यह कि कई तरह की कंपनियां जैसे मेक माइ ट्रिप, गो आइ बिबो, यात्रा.कॉम जैसी वेबसाइटों के जरिये भी बुकिंग करवाई जा सकती है। इससे यह फायदा होता है कि आप विभिन्न विमान कंपनियों द्वारा निर्धारित टिकट के दाम को एक ही जगह पर देख पाएंगे और निचित तिथि में उड़ाने वाले सारे विमानों के समय को भी देख पाएंगे जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार टिकट बुकिंग कर सकते हैं। यहां भी यात्रियों को अपनी और यदि सह यात्री साथ मे है तो उनकी भी सारी जानकारी जैसे नाम, लिंग, उम्र इत्यादि भर कर राशि का भुगतान करना होता है।
लगभग सारे टिकट बुकिंग वेबसाइटें द्विभाषिए होते हैं अतः जिन लोगो को अंग्रेज़ी में।दिक्कतें आती हैं वे अपनी भाषा का चयन हिंदी भी कर सकते हैं।
कुछ और चीज़ें भी होती है जिसका हमे खास श्यान रखना चाइये हवाई यात्रा करने से पहले, आइये एक नज़र उनपे डालते हैं
- जब भी अपना या अपने सहयात्री का नाम भरे यात्रा हेतु हमेशा सतर्क रहें ताकि नाम का अक्षर इधर उधर न हो और किसी प्रकार की कोई गलती न हो। हमेशा नाम किसी परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड के अनुरूप ही लिखे। गलती होने पर बहुत बार आपको आपकी यात्रा पूर्ण नही करने दी जाती। इससे पैसे का नुकसान तोह होता ही है और साथ ही अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे है तो उसमे भी बढ़ आ जाती है।
- अपने सामान के वजन का ध्यान अवश्य रखे। जब आप टिकट की बुकिंग करते है तो ऑनलाइन टिकट के नीचे सारे नियम और शर्तें लिखे होते हैं और उसमें हाथ के बैग और बड़े समान का कितना वजन विमान कंपनियों द्वारा निर्धारित किया गया है ये लिखा होता है। कृपया उस नियम को ध्यान से पढ़ कर ही अपना सामान बांधे अन्यथा अगर आपके समान का वजन निर्धारित वजन से ज्यादा हुआ तो आपको प्रति केजी के हिसाब से भुगतान भरना पड़ेगा। यदि आपके पास अधिक समान है और आपको लगता है कि उसे ले जाना अतिआवश्यक है तो आप टिकट बुक करते समय ही कुछ राशि और देकर एक विकल्प चुन सकते है जिसमे निर्धाति वजन से ज्यादा समान ले जाने के छूट मिलती है।
- आप किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ, नुकीली चीजें, हथियार, लाइटर, ब्लेड, कैंची, जहरीली रेडियोएक्टिव और विस्फोटक सामग्री इत्यादि भी साथ ले जाने से बचे। ये सब चीज़ें विमान में ले जाने की मनाही होती है।
- अगर आपके साथ छोटे बच्चे है तो उनका जन्म प्रमाणपत्र भी साथ मे जरूर रखे।
- सबसे बड़ी समस्या जो होती है वो है विमान टिकट को रद्द करवाना तथा पैसे वापसी की। कई लोग कहते है कि टिकट बुकिंग से ज्यादा पैसे लग गए रद्द करवाने के। यह बात काफी हद तक सच है। विमान की टिकट रद्द करवाने पर एक निश्चित राशि जैसे 3000 या 2500( विमान कंपनियों द्वारा निर्धारित किया जाता है) और फ्यूल चार्ज में जो कम होगा वो यात्रियों से रद्द शुल्क के रूप में लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अपने जो भी सर्विस चार्ज दिए है वो भी कट जाते है। अगर अपने मेक माइ ट्रिप जैसी वेबसाइटों का उपयोग किया है टिकट बुकिंग हेतु तो इनके द्वारा जो सुविधा शुल्क लिया जाता है वो भी वापस नही मिलता है। अतः विमान की टिकट बुक करवाने से पहले हमें पूरी तरह से प्रतिभू होकर ही टिकट बुकिंग करवानी चाइए अन्यथा पैसो का नुकसान हो सकता है।
अतः हवाई यात्रा आज के दौर में ऐश्वर्य से ज्यादा जरूरत बन गयी है। इससे हमारा समय की काफी बचत होती है और जैसा कि हम सब जानते है समय बहुमूल्य वस्तु है तो समय की बचत कर हम अपनी बहुमूल्य वस्तु बचाते हैं। अगर हम ऊपर लिखी गयी बातों को ध्यान में रखते हुए टिकट बुक करेंगे तो हमे किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा और हमारी यात्रा सफल और सुखद होगी।
