एसबीआई में ऑनलाइन अकाउंट कैसे खोलें? पूरी जानकारी

जब भी कोई व्यक्ति के मन में पैसे की बात आती है तो उसके दिमाग में बैंक नाम का शब्द निश्चित तौर पर आता है, यू तो बैंक से हर कोई परिचित है कि यह क्या होता है लेकिन फिर भी यह जानना जरूरी है कि बैंक और वित्तीय संस्था को कहते हैं जो जनता से धनराशि जमा करने तथा ऋण देने का काम करता है ।

Online Bank Account Kaise Khole?

एक वक्त था जब कोई व्यक्ति बैंक में कुछ राशि जमा करने के लिए भी एक लंबी लाइन का हिस्सा बनता था जहां आमतौर पर लोगों को कई घंटे लाइन में खड़े होकर पैसा जमा करने का इंतजार करना पड़ता था , लेकिन बदलते दौर के साथ धीरे-धीरे बैंक ने भी अपने कई सुविधाओं में परिवर्तन किया और आज हर एक व्यक्ति घर बैठे पैसे की लेनदेन करने में सक्षम है ।

भारत में जब भी बैंक की बात की जाती है तो उनमें से सबसे प्रमुख बैंक की बात जरूर होती है ,यानी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जिसे हम एसबीआई कहते हैं । यह बैंक भारत का ना सिर्फ सबसे बड़ा बैंक है बल्कि सरकारी बैंक भी है, यह बैंक जितना बड़ा है उतनी ही ज्यादा इसकी ग्राहक है ।

SBI Mein Online Account Kaise Khole?

एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया करवाती है, वर्तमान में हम सब कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त घर में रहकर गुजार रहे हैं लेकिन इस दौरान भी पैसे की लेनदेन जारी है जिसके लिए पहले तो लोगों को बैंक जाना अनिवार्य होता था लेकिन अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कारण लोगों को एक की सुविधा मिली है जिसके जरिए वह घर पर रहकर अपना बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं, और घर से बाहर निकलने से बचे रह सकते हैं , ऑनलाइन अकाउंट खोलने के कई फायदे हैं जिस में सबसे खास फायदा यह है कि आप कहीं पर भी रहकर अपना खाता एसबीआई में खुलवा सकते हैं और उसके लिए आपको बैंक खाने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी साथ में या आपकी कीमती वक्त को भी नष्ट होने से बचाएगा ।

अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन एसबीआई में अपना खाता खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ प्रमुख और आवश्यक जानकारी होनी महत्वपूर्ण है, जैसे कि आपको क्या प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ेगा और साथ ही आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी, क्योंकि दोस्तों बैंक का काम कई बार काफी पेचीदा हो जाता है जब आपके पास सही जानकारी ना हो तो । अगर आपके पास संपूर्ण जानकारी और डॉक्यूमेंट मौजूद है तो कुछ मिनटों के अंदर आप ऑनलाइन एसबीआई में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं ।

अगर आप अभी ऑनलाइन एसबीआई में अपना खाता खुलवाना चाहते हैं तो पूरे ब्लॉग को अंत तक पढ़े हैं और साथ ही जब आपके पास पूरी जानकारी उपलब्ध हो तो यह जानकारी दूसरों के साथ अवश्य शेयर करें क्योंकि आप जितना ज्यादा लोगों को एसबीआई ऑनलाइन बैंक अकाउंट खुलवाने के बारे में जानकारी बाटेंगे उतना ही ज्यादा आपका भी ज्ञान बढ़ेगा,वो कहते हैं ना कि ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है और इसीलिए अगर आपके पास कुछ जरूरी और उपयोगी जानकारी हो तो वह जरूरतमंद के साथ अवश्य सांझा करनी चाहिए । आइए जानते हैं कि, एसबीआई में किन-किन प्रकार का खाता खुलता है ।

वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दो प्रकार का ऑनलाइन खाता खोलने का सुविधा लोगों को दे रहा है जिनमें से एक है डिजिटल सेविंग अकाउंट और दूसरा है इंस्टा सेविंग अकाउंट खास बात तो यह है कि, आप को बैंक के ब्रांच में भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आप यह दोनों अकाउंट ऑनलाइन जरिए खुलवा सकते हैं , जैसे हर एक सर्विस के लिए कुछ नियम बनाई जाती है उसी तरह इन दोनों बैंक अकाउंट को खोलने के लिए लिए किसी भी व्यक्ति का उम्र 18 साल होना आवश्यक है ।

आइए पहले यह जानते हैं कि, डिजिटल अकाउंट और इंस्टासेव अकाउंट क्या होता है ।

डिजिटल अकाउंट और इंस्टा सेविंग अकाउंट – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न प्रकार के बचत खाते को खोलने की पेशकश करता है, जिनमें से एसबीआई डिजिटल और एसबीआई इंस्टा सेविंग अकाउंट नियमित बचत खाते की तुलना में सीमित सुविधाओं के साथ करता है । यहां तक तो हमने आपको यह बताया कि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्विस ऑफर कर रही है और किन-किन प्रकार का खाता अब आप खुलवा सकते हैं वह भी घर बैठे।  अब आपके मन में यह प्रश्न हो रहा होगा कि आपको किन किन दस्तावेज के जरिए बैंक अकाउंट खोल सकते हैं –

* आपको तीन पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी

* एक परमानेंट मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी

* पैन कार्ड

* एड्रेस प्रूफ का कोई भी डॉक्यूमेंट जैसे की पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि ।

* ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड या आधार कार्ड ।

आइए आप जानते हैं कि आप ऑनलाइन अपना खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैसे खुलवा सकते हैं:-

* सबसे पहले आप तो अपने ब्राउज़र में onlinesbi.com वेबसाइट को सर्च करें, सर्च करने के बाद “अप्लाई सब अकाउंट” पर क्लिक करें । क्लिक करने के बाद वह एक ऑप्शन आएगा ” for resident individuals” इस ऑप्शन पर क्लिक करें।

* अब उस ऑप्शन के अंदर डिजिटल सेविंग अकाउंट पर क्लिक करें ।

*  डिजिटल सेविंग अकाउंट और इंस्टा सेविंग अकाउंट में से इंस्टा सेविंग अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें ।

* अब आपके सामने अकाउंट ओपनिंग फॉर्म आएगा जिसमें आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना है , ध्यान रखें जो अपना खाता खोल रहे हो वह अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस डालें ।

* अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी में आए हुए कोड सबमिट करें ।

* अब आपके सामने क्रिएट पासवर्ड का ऑप्शन आएगा आपको अपने हिसाब से एक पासवर्ड सेट करना है ।

* नेक्स्ट पेज खुलेगा, जिसमे FATCA/CRS Declaration लिखा हुआ आएगा उसमें “Yes” पर टिक करें, और “Next” Button दबाये ।

*  अगले पज पर Personal Details के बारे में इनफार्मेशन आएगी, जिसमे लिखा आएगा कि- [I authorize SBI to verify and use my AADHAR data for Account Opening purpose authorized by using the OTP delivered to my AADHAAR registered mobile number] आने पर ” I agree to the above” को टिक कीजियेे ।

* अब नेक्स्ट बटन दबाएं ।

* अब आपके सामने आधार कार्ड का नंबर डालने का ऑप्शन आएगा, आधार कार्ड का नंबर डालकर सबमिट करें । अब आपके पास ओटीपी का कोड आएगा उसको सबमिट करें ।

* अब आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जैसे कि,

  • Personal Details:- (आधार कार्ड नंबर डालने पर कुछ Details Automatic भरे हुए मिलेगें)
  • Title- Mr/Mrs/Ms
  • Gender- Male/Female
  • City/Place of Birth- अपना शहर का नाम
  • Citizenship- India
  • Country of birth- India
  • Nationality- India
  • Village/Town- अपना गावं का नाम
  • Sub District- उप-जिला का नाम

इन सभी जानकारी को सही सही भरे ।

* इसके बाद आप से पैन कार्ड कि जानकारी पूछी जाएगी , वहां आपको पैन कार्ड का नंबर डालना होगा।

  • Father’s Name
  • Mother’s Name
  • Marital Status- Single/Married/Other
  • Occupation- (आपका व्यवसाय/धंधा)
  • Service-
  • Business
  • Other

Not Categorised (अगर आप आम आदमी/महिला हो तो Service को सेलेक्ट करके (Private Sector) सेलेक्ट कर सकते हैं)

* इसके बाद, आपसे कुछ और डिटेल्स मांगा जाएगा जैसे कि, वार्षिक आय कितनी हैं.

आप कहा तक पढ़े-लिखे हो, वो Select करें

Religion- Hindu/Muslim/Christian/Sikh/Other इनमें से आप क्या है, वो सेलेक्ट करें और नेक्स्ट बटन दबाये ।

नॉमिनी डिटेल का फॉर्म खुलेगा इसमें कोई भी फ्रेंड या रिलेशनशिप वाले के बारे में भरना हैं । (जैसे- Husband/Wife/Friend , किसी भी रिलेशनशिप के बारे में लिख सकते हैं)

Name- अपने Husband/Wife या Friend का नाम डालें,

Relationship- आप उनके क्या लगते है, जैसे- Husband/Wife/ Friend

Date of Birth- उसका जन्म की तारीख

Age- उसकी उम्र कितनी है, वो डालें ।

* सभी जानकारी को भरने के बाद जब आप नेक्स्ट ऑप्शन पर जाएंगे तो आपके सामने सिलेक्ट योर होम ब्रांच का ऑप्शन होगा जहां आपको जीपीएस और इंटर लोकेलिटी नेम मिलेगा , आपको लोकेलिटी नेम के ऑप्शन पर जाकर टाइप करके अपना होम ब्रांच बताना है, वहां आप सर्च भी कर सकते हैं लेकिन कई बार आप टाइप करके खोज सकते हैं ।

* इसके बाद Term & Condition का पेज खुलेगा, निचे ” I’ve read and agree to the terms and conditions” पर टिक करके Next बटन दबाएँ ।

* Final Next-Next करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP code आएगा,और डाले और Submit Button दबाये । इसके बाद Debit Card Detals का पेज खुलेगा, उसमे जिसका खाता खुलवा रहे हैं, उसका नाम डाले और “Open Account” Button दबा दीजिये ।

अब आपका ऑनलाइन बैंक अकाउंट खुल चुका है, आप इस प्रोसेस का उपयोग करके घर बैठे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपना खाता खुलवा सकते हैं।